फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मानसून की मार से मनाली का पर्यटन कारोबार ठप

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ से ढकी पहाड़ी के चारों और छाए मानसून के बादल।-संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला (कुल्लू)। मानसून की दस्तक के साथ ही पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार पर असर पड़ने लगा है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर होटल व्यवसाय, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्तरां, एडवेंचर गतिविधियों और स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहा है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही कम हो गई है। कई होटलों में बुकिंग रद्द हो रही हैं, जबकि नए पर्यटकों की संख्या भी काफी घट गई है।
बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए कई पर्यटक अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि मानसून शुरू होते ही कारोबार में गिरावट आई है। टूरिस्ट गाइड नंदू ने बताया कि पहले रोजाना कई पर्यटक समूह घूमने के लिए पहुंचते थे लेकिन अब संख्या काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

इससे पर्यटन से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि ऑफ सीजन और मानसून का दोहरा असर कारोबार पर पड़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में मौसम में सुधार नहीं हुआ तो पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल पर्यटन कारोबारी मौसम साफ होने और पर्यटकों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें