फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक ही दिन में आधे हुए मैरीपोजा प्लम के दाम

Thu, 09 Jul 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। मैरीपोजा प्लम के दामों में एक ही दिन में 50 फीसदी तक गिरावट आने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को बंदरोल सब्जी मंडी में 70 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला मैरीपोजा प्लम बुधवार को घटकर 35 रुपये प्रतिकिलो रह गया।
विज्ञापन

वहीं, सीमित मात्रा में उपलब्ध सुपर क्लास मैरीपोजा प्लम की अधिकतम बोली 50 रुपये प्रतिकिलो लगी। बागवानों का कहना है कि कम बारिश के कारण इस बार फल का आकार और गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिससे मंडियों में अपेक्षित दाम नहीं मिल रहे हैं।
दूसरी ओर बारिश के चलते मांग में भी कमी आई है। ऐसे में एक दिन के भीतर कीमतें आधी होने से बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
घाटी के बागवान अमित कुमार, चमन लाल, ज्ञान ठाकुर, कर्म चंद और सुनू राम ने बताया कि स्थानीय मंडियों में मैरीपोजा प्लम के उचित दाम नहीं मिलने से उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के प्रधान लाल चंद ठाकुर ने कहा कि बागवानों को मंडियों में अच्छी गुणवत्ता का फल ही भेजना चाहिए। कच्चे फल भेजने पर उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने सलाह दी कि फल पूरी तरह पकने के बाद ही मंडियों में भेजा जाए, ताकि बेहतर कीमत मिल सके।
बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को मैरीपोजा प्लम 10 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिका, जबकि सुपर क्लास प्लम की अधिकतम बोली 50 रुपये प्रतिकिलो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें