फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से स्कूल में अफरातफरी

Mon, 12 Oct 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप को लेकर रावमापा मनाली में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग ने बाकायदा स्कूल में पहुंच कर छात्रों को भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में बताया। स्कूल प्रधानाचार्य पवन ठाकुर ने बताया कि आपदा प्रभारी रजनी सुभाष और अग्निशमन विभाग के अधिकारी कमल स्वरूप और उनके सहयोगियों ने आपदा प्रबंधन पर अध्यापकों और छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


इसके लिए भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर रस्सियों के सहारे घायल छात्रों को स्कूल भवन से बाहर निकाला गया। पूर्वाभ्यास के लिए छात्रों को मानसिक तौर पर तैयार कर मॉक ड्रिल को बेहतरीन और प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया। वहीं, अग्निशमन अधिकारी कमल स्वरूप ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कत आती है।

लिहाजा, ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जनता को जागरूक करने तथा सक्षम बनाने का समय आ गया। इस अवसर पर भास्कर देव आचार्य, निहाल, सुनीता, प्रतिभा, आशा, मंजुला, ब्रजेश, विपिन, शीतल, युवराज, कमलमणि, कमला नेगी, शीला और अमिता की देखरेख में मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें