पर्यटन नगरी मनाली में एक शख्स ने एक लड़की पर अवैध तरीके से उसका फेसबुक अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लिया है।
पुलिस के मुताबिक मनाली वार्ड नंबर सात के गोंपा रोड निवासी रणजीत शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक लड़की ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। इतना ही नहीं, रणजीत शर्मा का आरोप है कि आरोपी लड़की ने उसके फेसबुक अकाउंट में कुछ गलत तस्वीरें भी अपलोड कर दी हैं। लड़की के इस कारनामे से उसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द सचाई सामने आएगी।