फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार कॉलेज में किया मॉक ड्रिल राहत-बचाव का अभ्यास

Fri, 06 Jun 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मौहल डीएवी स्कूल में मॉक ड्रील के दौरान भाग लेती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू) उपमंडल मुख्यालय में मॉक डि्रल की गई। इस दौरान भूकंप के कारण महाविद्यालय भवन की दूसरी मंजिल में जियोग्राफी लैब में शार्ट-सर्किट हुआ और आग बढ़ गई।
विज्ञापन

घटना के बाद प्रशासन और रेस्क्यू दल हरकत में आए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह मॉक ड्रिल तहसीलदार एवं कार्यवाहक उपमंडल अधिकारी नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ को मिलाकर 360 लोग थे। इनमें 310 को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया। 50 विद्यार्थी भीतर फंसे थे। ये गैस के कारण बेहोश हो गए थे। इन्हें।रेस्क्यू करने के लिए पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस और स्थानीय लोगों ने अभियान चला और उन्हें भी काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। इनमें 16 को गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया। घटना में घायल विद्यार्थियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फौरी राहत राशि दी है।
तहसीलदार एवं कार्यवाहक उपमंडल अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि मॉक डि्रल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ आपदा की स्थिति के लिए अभ्यास भी किया गया। उधर, तेगूबेहड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर, जगतसुख में भी मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें