फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मॉक ड्रिल... बाढ़ में फंसे 13 लोग रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पहुंचाए

Fri, 06 Jun 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में मॉक ड्रील के दौरान घायलो का उपचार करते डॉक्टर ।-संवाद
विज्ञापन
मनाली में भूकंप के कारण ग्लेशियर टूटने से आ गई थी बाढ़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में शुक्रवार को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें भूकंप आने के कारण ग्लेशियर टूटने से नाले में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान नाले के किनारे पर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
प्रशासन की ओर से आयोजित मेगा मॉकड्रिल में आपदा के दौरान बचाव और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उपचार देने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान बाढ़ में फंसे 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रमण शर्मा ने कहा कि भूकंप आने के कारण ग्लेशियर टूट गए थे। नदी-नालों में जलस्तर बहुत बढ़ गया था। इस कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। उन्होंने कहा कि इस मॉकड्रिल में ये परिदृश्य बनाया गया कि बाढ़ के बाद लोगों को किस तरह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और राहत एवं बचाव किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें