कुल्लू-भुंतर मार्ग बंद होने के चलते फसी एचआरटीसी के बसे।-स्ंवाद
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। नग्गर और पतलीकूहल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। ऊझी घाटी में दो दिन से अंधेरा पसरा है। जगह-जगह बिजली के पोल टूट गए हैं। तार बर्फ के भार से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र में 133 ट्रांसफार्मर खराब हैं। दो दिन से लोग ठंड के बीच घरों में दुबके हैं।
मोबाइल का बैटरी बैकअप समाप्त हो गया है। संगे-संबंधियों का हाल जानने के लिए लोगों को पेट्रोल पंपों और बैंकों में मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। कर्मी गत शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। संवाद