फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अरसू डे बोर्डिंग स्कूल पर विधायक सुंदर ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
कुल्लू के देवसदन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिलास्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, परिवहन आदि मुद्दे छाए रहे। आनी से लेकर मनाली तक की समस्याओं को सदस्यों की ओर से उठाया गया। अधिकारियों से 70 से अधिक मुद्दों पर जवाब मांगा गया। जिलास्तरीय शिकायत निवारण समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन

स्थान देवसदन कुल्लू। समय सुबह 10 बजे। देवसदन में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह 10 बजे से पहले हो गया था। सुबह 10 बजे के बाद विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पहुंचने के बाद बैठक शुरू हुई। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा और एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल आदि भी बैठक में उपस्थित रहे।
आनी के कैलाश शर्मा ने सवाल किया कि अरसू में बनने वाले डे-बोर्डिंग स्कूल की क्या स्थिति है। तहसीलदार निरमंड की ओर से अवगत करवाया कि कागज भेज दिए गए हैं। इस जवाब से विधायक असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि विभाग इसमें क्या कर रहा है। यह विभाग की जिम्मेदारी है, एक हफ्ते में इसकी रिपोर्ट दो। जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं उनको पीएमजीएसवाई में काम न दिया जाए। सैंज के महेश शर्मा ने सवाल किया कि सैंज सीएचसी में रात्रि स्वास्थ्य सेवा कब शुरू होगी। सीएमओ डॉ. रणजीत ने कहा कि सीएचसी भले बन गई है लेकिन स्टाफ पीएचसी का है। जरूरत होने पर मरीज को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद ने सवाल किया कि फ्लोर मिल का आटा बेहद घटिया क्वालिटी का है। इस पर गौर किया जाए। विभाग के अधिकारी ने अवगत करवाया कि इस साल 77 सैंपल भरे हैं, जिनमें छह खराब पाए गए हैं। डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने शाक्टी-मरोड़ और शुगाड़ को बिजली पहुंचाने में बोर्ड के अधिकारियों को तेजी से काम करने को कहा।
वहीं बंजार के दलीप बिष्ट ने कहा कि सड़क को पक्का करने के लिए एक कंपनी ने लोगों को ठगने का काम किया। इससे सड़कों को नुकसान हुआ। एनएच के अधिकारी ने बताया कि एक माह बाद काम शुरू होगा। विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी एनएच-305 की खस्ताहालत को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ खर्च करने के बाद भी एचएच की हालत खराब है। सैंज के महेंद्र ने न्यूली-शैंशर के बीच बस चलाने की आवाज उठाई। इसे डीसी ने तुरंत हल करने का आश्वासन दिया। विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कई कामों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को समयबद्ध निष्पादित करें। कुछ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें