फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक ने आपदाग्रस्त करपट गांव का किया निरीक्षण, सुनीं जन समस्याएं

Fri, 19 Dec 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मयाड़ घाटी के आपदाग्रस्त करपट गांव का संयुक्त दौरा किया। उन्होंने गांव की जनता से प्रत्यक्ष जन संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। बरसात में गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के लोगों को स्थानांतरित किया जाना है और उनके लिए प्री-फैब स्ट्रक्चर तैयार किए जाने हैं। विधायक ने उस स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विकास एवं सुरक्षा कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उपमंडलाधिकारी उदयपुर अलीशा चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागग पवन राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन विपिन, जिला परिषद सदस्य दोरजे लारजे, बीडीसी सदस्य दिलीप, टीएसी सदस्य सुशील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें