सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव के रोस्टर जारी होने के बाद वीरवार को विधायक अनुराधा राणा शिमला से स्पीति दौरे पर पहुंच गई हैं। वह 12 अप्रैल तक क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी और जनता की समस्या भी सुनेंगी। इस दौरान उन्होंने समदो से काजा तक जगह-जगह जनता से मुलाकात की और समस्याओं को सुना। उनके निजी सचिव लकी राणा ने बताया कि विधायक शुक्रवार को 10:30 बजे काजा के न्यू सर्किट हाउस में पार्टी बैठक में शामिल होंगी।
काजा के न्यू सर्किट हाउस में ही जनता की शिकायतें सुनेंगी। 11 अप्रैल को समदो-काजा-ग्राम्फू सड़क के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करेंगी। इस बीच रेस्ट हाउस लोसर में जनता की शिकायतें सुनेंगी। 12 अप्रैल को विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद ताबो में जन समस्याएं सुनेंगी। 13 को वापस शिमला लौटेंगी। संवाद