बंजार (कुल्लू)। हूटर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बंजार पुलिस ने सख्ती की है। पुलिस को 27 सितंबर को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत मिली कि एक वाहन को हूटर का अनधिकृत प्रयोग करते हुए तेज और लापरवाही से चलाया जा रहा है।
शिकायत मिलते ही पुलिस थाना बंजार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन के खिलाफ 5,000 रुपये का चालान किया। पुलिस ने साफ किया कि सड़क पर हूटर, सायरन या प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। डीएसपी बंजार राज कुमार ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने की अपील की है। संवाद