फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में शरारती तत्व का हंगामा, रोका को मारपीट पर उतरा, जानें पूरा मामला

Wed, 24 Dec 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव के कपाट इन दिनों बंद हैं। कपाट बंद होने के बीच एक शरारती तत्व बिजली महादेव पहुंच गया। 
विज्ञापन
बिजली महादेव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव के कपाट इन दिनों बंद हैं। कपाट बंद होने के बीच एक शरारती तत्व बिजली महादेव पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने बिजली महादेव में धार्मिक मान्यताओं का उल्लंघन करने की भी कोशिश की। आरोपी ने काफी देर तक हंगामा किया। जब चौकीदारों ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी चौकीदारों को भी पीटने पर उतारू हो गया।बिजली महादेव मंदिर कमेटी ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी बुधवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचा। युवक को चौकीदारों ने समझाया कि कपाट बंद हैं। बावजूद इसके वह चौकीदारों को ही पीटने पर उतारू हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

गौर रहे कि बिजली महादेव मंदिर के कपाट 15 दिसंबर से लेकर 15 मार्च तक बंद रहते हैं। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना बंद होती है। मंदिर में किसी तरह का शोर-शराबा भी नहीं होता है। अब मंदिर कमेटी की ओर से पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। सोशल मीडिया में भी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उधर, इस बारे में बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें