मालरोड पर सुरक्षा के खास प्रबंध
क्रिसमस पर गुरुवार को पर्यटकों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि डीजे 31 दिसंबर तक चलेगा। पर्यटक मालरोड पर क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मना सकते है। जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर शिकजा कसा जाएगा। पुलिस ने मालरोड़ में सुरक्षा के खास प्रबंध किए है। मालरोड में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी पुलिस के लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डीजे स्थल पर पुलिस का पहरा रहेगा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।