फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किलाड़ में दिया नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पांगी क्षेत्र में नशे से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किलाड़ में नशा मुक्ति प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि पांगी क्षेत्र से नशे के मामलों की बढ़ती रिपोर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर पहचान, उपचार, परामर्श और रेफरल प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षित करना आवश्यक है। कर्मियों को नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को नशा मुक्ति प्रबंधन, शुरुआती पहचान, उपचार की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को समुदाय स्तर पर नशा रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों तथा प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के तरीकों की भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें