फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंचायत चौकीदार बोले, जल्द जारी हो नियमितीकरण अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन कुल्लू ने बैठक में लंबित मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन जिला कुल्लू की बैठक रविवार को बड़ी भूंईन पंचायत परिसर में प्रदेश अध्यक्ष प्रेमवर्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कुल्लू के सभी छह विकास खंडों से आए पंचायत चौकीदारों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं व लंबित मांगों पर चर्चा की।
बैठक में अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को 12 वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा, चार वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके दैनिक वेतनभोगी पंचायत चौकीदारों को नियमित करने संबंधी अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रेमवर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री ने 20 जुलाई को होने वाली बैठक में इस संबंध में अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया है। इससे पंचायत चौकीदारों में अपनी मांगों के पूरा होने की उम्मीद जगी है। बैठक में जिला अध्यक्ष धोपाल राम, चेयरमैन केशव राम, भारत चंद, इंद्रजीत, नानक चंद, उदय सिंह, ब्लॉक प्रधान अरुण वजीर, योगराज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें