फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाउडस्पीकर से गूंजा पीलिया से बचाव का संदेश

Thu, 23 Jul 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में हेपेटाइटिस-ए (पीलिया) के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जनजागरूकता अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत शास्त्री नगर, शीशामाटी, गांधी नगर, अखाड़ा बाजार और सरवरी स्लम क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, आसपास साफ-सफाई रखने और केवल स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही हेपेटाइटिस-ए के लक्षण, इसके फैलने के कारण, बचाव के उपाय और समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जन शिक्षा अधिकारी निर्मला मेहता ने बताया कि गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के जरिए जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके। उन्होंने लोगों से स्वच्छ और स्वस्थ आदतें अपनाने तथा हेपेटाइटिस-ए की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर के निर्देश पर चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में भी जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें