फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने रविवार को खराहल चंसारी गांव में विश्व महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में आरसेटी की निदेशक चंद्रा नारायण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उ
विज्ञापन

न्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आरसेटी में हर साल लगभग 1000 लोगों को विभिन्न स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इनमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रहती है। आरसेटी से प्रशिक्षित सफल महिला उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी ने भी महिलाओं को दूसरों पर निर्भर न रहकर स्वयं अपनी आजीविका कमाने के लिए प्रेरित किया। खराहल के अन्य गांवों की महिलाओं ने कार्यक्रम हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें