बंजार के सेट मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर रैली निकालते विद्यार्थी।
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंजार स्थित सेट मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्री-नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने कला गतिविधियां कर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। स्कूल परिसर में लगे पौधों को पानी दिया।
कक्षा एक से 7 तक विद्यार्थियों ने सफाई कर रैली निकाली। कक्षा आठवीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पृथ्वी के वातावरण को हरा भरा और सुंदर बनाने के संदेश दिया। स्कूल प्रबंधक गोपी चौहान ने स्कूल के विद्यार्थियों को पृथ्वी बचाने के उपाय बताए। इस मौके पर शबनम चौहान, दिनेश ठाकुर व प्रभा रमन भी मौजूद रहे। संवाद