फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पनारसा कॉलेज में नवाजे मेधावी विद्यार्थी

Fri, 07 Mar 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीप ने गाने और छात्रा नगीना ने पंजाबी भंगड़ा में खूब बटोरीं तालियां
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष में ओवरआल प्रथम आने पर सविता को मिला पुरस्कार
महाविद्यालय पनारसा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. नंदलाल शर्मा मौजूद रहे।
विशेष अतिथि के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. धनेश्वरी ठाकुर, प्रो. चेतन राणा और एडवोकेट चंद्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सालभर कर गतिविधियों को सबके सामने रखा गया। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। राखी और दिलीप चंद ने हिंदी गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। छात्रा नगीना ने पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। छात्र देव कृष्ण ने अपनी आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. नंदलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया। उन्होंने बीए तीसरे वर्ष की सविता को ओवरआल प्रथम आने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दिव्या शर्मा बीए द्वितीय और यशपाल को ओवरआल प्रथम वर्ष से इनाम दिया गया। मधु, निशा, मिनाक्षी, शिवानी, लक्ष्मी और सुदीप्ति को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विषय में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए। पुस्तकालय पाठक में लक्ष्मी और यशपाल को सम्मानित किया है। मुख्य अतिथि रहे डॉ. नंदलाल शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें