फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी जुबैद्धा बौध

Sun, 14 Dec 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना अकादमी हैदराबाद से हुई पास आउट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की बेटी जुबैद्धा बौध भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। जुबैद्धा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की एनसीसी एयर विंग की छात्रा रही हैं।
विज्ञापन

कुल्लू की यह बेटी वायुसेना अकादमी हैदराबाद से गत 13 दिसंबर को पास आउट हुई हैं। अब यह सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर सेवाएं देंगी। बेटी की उपलब्धि से प्रदेश के हजारों एनसीसी एयर विंग कैडेट्स का भी मनोबल बढ़ेगा और सेना में ऑफिसर बनने के लिए प्रेरित होंगे। गौर रहे कि जुबैद्धा बौध ने अपनी स्नातक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और स्नातकोत्तर की पढ़ाई डिफेंस स्टडीज (रक्षा अध्ययन) पंजाब विश्वविद्यालय से की है। वह पर्यटन नगरी मनाली के गांव सेथन की निवासी है। एनसीसी एयर विंग के एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा ने कहा कि जिला कुल्लू की बेटी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी है। इसकी उपलब्धि से कुल्लू ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने जुबैद्धा बौध और उसके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें