स्नोर वैली इंटरनेशनल स्कूल में मनाया सालाना समारोह
विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम को अभिभावकों ने सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। बजौरा में स्नोर वैली इंटरनेशनल स्कूल में सालाना समारोह मनाया गया। वन विभाग की वनमंडलाधिकारी कुल्लू शशि किरण ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल रहीं। उन्होंने गुणात्मक शिक्षा देने और भविष्य के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए स्कूल की तारीफ की।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पूर्ण चंद ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली ही कोशिश में सीबीएसई मान्यता हासिल की है। यह संस्थान की बेहतरीन यात्रा में एक बड़ी कामयाबी है।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं के सामूहिक नृत्य को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अयांश कायथ, शांभवी ठाकुर, नीरव सिंह ठाकुर, छवि ठाकुर, समन्यु सिंह, अभिनव ठाकुर, आन्या पाल सिंह, देवांशी, आरव, प्रत्यक्ष शर्मा, आर्शीवा ठाकुर, यानाया ठाकुर, अदविका ठाकुर, दिवित वैद्य, अभिनव ठाकुर,अद्विका, रियांश ठाकुर, पर्थ चौहान, अनायत चंदेल, रेयान ठाकुर, शौर्य ठाकुर, अद्विक चंदेल, अक्षज गुप्ता, कार्तिक ठाकुर, मानस्वी, शिवांगी शर्मा, अनैशा पराशर, पृथ्वी राज राय और तेंजिन मेटोक को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल लेख राज ठाकुर सहित स्कूल के सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।