फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसपी से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावी

विज्ञापन
लाहौल -स्पीति के केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान में मेधावी पुस्कृत होने के बाद मुख
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला, केलांग, मालंग, लोट, जाहलमा, त्रिलोकनाथ और शकोली के विद्यार्थी शामिल रहे। समारोह में पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कोड़ा विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एसपी मयंक चौधरी ने कुछ विद्यार्थियों से सवाल भी किए। अमर उजाला एवं बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब, मिनर्बा घुमारवीं (बिलासपुर), नालंदा कॅरियर इंस्टीट्यूट कुल्लू, क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर, चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मौहल, न्यूक्लियस स्कूल मौहल, एंबिशन क्लासेस मौहल व भुवनेश्वरी फूड कॉर्नर (होटल वैशाली) सह प्रायोजक रहे।
...
सबसे पहले आप लक्ष्य तय करें कि जीवन में आपने क्या करना है। उसके बाद आपको मन से मेहनत करनी होगी, ताकि आप अपनी मंजिल को आसानी से पा सकें। किसी भी मंजिल को पाने के लिए सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित होना जरूरी है।
विज्ञापन

-मयंक चौधरी, पुलिस अधीक्षक
...
डॉक्टर बनना सपना
जनजातीय क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करना उन्हें गौरवान्वित महसूस करवाना है। अमर उजाला ने मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है। मैं मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और डॉक्टर बनने का सपना रखा है।
-छात्रा मंजू।
...
आईएएस अधिकारी बनाना लक्ष्य
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल और सर्टिफिकेट पाकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैंने इस सम्मान लेने के बाद यह ठान लिया है कि मैं आईएसएस अधिकारी बनने की पूरी कोशिश करूंगी।
-छात्रा सुहानी।
...
बैंक अधिकारी बनने का शौक
मुझे बचपन से बैंक अधिकारी बनने का शौक है। पुरस्कार ने मुझे प्रेरित किया है और अब मैं कभी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटूंगी। निरंतर पढ़ाई के लिए समय दिया करूंगी और लक्ष्य को प्राप्त करूंगी।
- छात्रा कृष्णा।
...
अध्यापक बनने का है विचार
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह पाने के बाद मैं आनंदित हुई हूं कि मुझे भी मेधावियों के बीच पुरस्कार मिला है। मेरा लक्ष्य बड़ा नहीं है। मैंने अध्यापक बनने का विचार कर रखा है।
विज्ञापन

-छात्रा मुस्कान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें