फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में आज सम्मानित किए जाएंगे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। गांधीनगर स्थित होटल वैशाली में बुधवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के 200 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में अतिरिक्त दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार मुख्यातिथि और उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू अमर चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। मेधावी विद्यार्थी सुबह 08:30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मेधावियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला एवं बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब पंजाब, मिनर्बा घुमारवीं (बिलासपुर), नालंदा कॅरियर इंस्टीट्यूट कुल्लू, क्रिश्चिन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर, चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मौहल, न्यूक्लियस स्कूल मौहल, एंबिशन क्लासेस मौहल व भुवनेश्वरी फूड कॉर्नर (होटल वैशाली) सह प्रायोजक होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें