फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल सदन ढालपुर में आज सम्मानित किए जाएंगे मेधावी

विज्ञापन
अमर उजाला भ​विष्य ज्योति सम्मान समारोह आज।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के अटल सदन कुल्लू में कुल्लू जिला के सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को होने वाले अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिलेभर से टॉपर्स विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला सहयोगी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे होगा और इसके लिए विद्यार्थी सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक अपना पंजीकरण कर अपनी सीट ग्रहण कर सकते हैं। मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक एवं कमांडेंट गृह विभाग कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र शर्मा मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए 82198-43945 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें