फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लावारिस कुत्ते का आतंक, छह लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर मुख्य बाजार और शमशी में एक लावारिस कुत्ते के हमले से लोगों में दहशत फैल गई है। कुत्ते ने करीब छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए इन हमलों से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तेगुबेहड़ क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कुत्ते के आतंक के चलते भुंतर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोग सहमे हुए हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिजन विशेष रूप से चिंतित हैं। घटना के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी कम हुई है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने नगर पंचायत भुंतर तथा पशुपालन विभाग से कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभागों से डॉग रेस्क्यू टीम को तुरंत सक्रिय करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें