फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी करने के लिए सीएम कार्यालय भेजा ज्ञापन : ऋतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई की ओर से सात और आठ अगस्त को महाविद्यालय कुल्लू में फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भाग लिया। हस्ताक्षर अभियान के बाद हस्ताक्षरित पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया। एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय तथा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत तक की गई फीस वृद्धि को भी वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एबीवीपी ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग भी उठाई। एबीवीपी कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो 11 अगस्त को कुल्लू में प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें