फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फीस वृद्धि वापस लेने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कुल्लू ने सोमवार को विभिन्न मांगों के लिए उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। परिषद ने विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ाई गई फीस को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। इसके अलावा प्रदेश में छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की भी मांग की गई। जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि बढ़ी हुई फीस से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो एबीवीपी प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें