कुल्लू में पीपल जातर में विराजमान गौहरी देवता।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय कुल्लू में चल रहे तीन दिवसीय पीपल जातर मेला का समापन देवता गौहरी के गूर द्वारा की जाने वाली देव खेल और देवता की शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा। पिछले दो दिनों से देवता गौहरी के कारकून ढालपुर स्थित देवता के अस्थायी शिविर में देव तपस्या में लीन हैं। शुक्रवार को भी देवता के दर्शन के लिए अस्थायी शिविर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वीरवार को देवता गौहरी की भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय पीपल जातर मेले का आगाज हुआ।
शनिवार को देव विधि के साथ ही पीपल मेला संपन्न होगा। देवता के कारदार राजकुमार महंत ने बताया कि कई वर्षों से पीपल जातर मेले का आगाज देवता गौहरी ही करते हैं। कारकून देवता की परंपरा को बखूबी से निभा रहे हैं। उन्होंने बताया ढालपुर में देवखेल के बाद देवता शनिवार को अपने देवालय की ओर रवाना होंगे। इस दौरान नगर परिषद कुल्ले के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत पार्षद भी मौजूद रहेंगे।