फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के हक पर सरकारों की कुंडली : गगन

Wed, 23 Sep 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
73वें संशोधन के तहत पंचायतों को मिलने वाले हकों पर सरकारें कुंडली मारकर बैठी हैं। संशोधन अनुसार जब तक हक पंचायत के हाथ नहीं आ जाता तब तक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन लड़ाई लड़ता रहेगा। ये शब्द राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद संगठन के पंजाब से आए नेशनल कोआर्डिनेटर गगन दीप सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग को संशोधन के मुताबिक कई हक मिले हैं, लेकिन इन हकों को अमल में लाने के लिए सरकारें रुचि नहीं ले रही हैं। इससे पंचायतों के कई प्रकार के हक रुके पड़े हैं। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जनता को जागरूक करने के लिए गांव-गांव का रुख करेगा। इस दौरान पंचायतीराज संगठन के तमाम पहलुओं को लोगों के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस लड़ाई को लड़ने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। जनता के सहयोग से ही इस लड़ाई को लड़कर मुकाम हासिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि परिधि गृह में आयोजित राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिला स्तरीय सम्मेलन में पंच, प्रधान, बीडीसी सहित जिला परिषद के चुने गए नुमाइंदों सहित अन्य संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे। इन्हें संगठन को और मजबूत बनाने और हक की लड़ाई लड़के के लिए विशेष टिप्स दिए गए। इस अवसर पर पंचायतीराज संगठन के अखिल भारतीय समन्वयक दीपक राठौर, प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें