फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों के सम्मेलन पर चर्चा

Tue, 11 Aug 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेेड यूनियनों की समन्वय समिति कुल्लू इकाई की बैठक सीटू कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुख राम वर्मा ने की। इस दौरान 23 अगस्त को होने जा रहे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों के संयुक्त जिला स्तरीय सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष प्रेम गौतम ने कहा कि सम्मेलन में दो सितंबर को मजदूरों के हक के लिए की जा रही देशव्यापी हड़ताल पर चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायदा किया था कि पंद्रह दिन में महंगाई कम कर देंगे और कर्मचारियों के अच्छे दिन आएंगे। लेकिन, पिछले एक वर्ष का विश्लेषण करें तो मालूम पड़ता है कि खाद्य पदार्थ, दालें और सब्जियों के दाम पहले से दोगुने हो गए हैं। इससे मजदूरों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हकों की हिफाजत के लिए बने श्रम कानूनों को उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बदला जा रहा है। बाल विकास परियोजना और मिड-डे मील का केंद्रीय बजट करीब आधा कर दिया गया है।

उधर, भारतीय मजदूर संघ के जिला महासचिव रामलाल और इंटक के उमेश शर्मा का कहना कि परिवहन के क्षेत्र में अंधाधुंध निजीकरण, चालकों को बेहिसाब जुर्माना और परिवहन क्षेत्र को बड़ी-बड़ी कंपनियों के हवाले करने के मकसद से केंद्र ने सड़क सुरक्षा अधिनियम 2015 लाया है। इसका परिवहन क्षेत्र से जुड़े दो करोड़ कामगारों ने देशव्यापी हड़ताल करके बिल का विरोध करने का निर्णय लिया है। बैठक में सीटू के जिलाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी, महासचिव राजेश ठाकुर, इंटक के किशोरी लाल, भारतीय जीवन बीमा निगम से कपिल गुप्ता समेत समन्वय समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें