फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्कूल में चलाई जाए स्काउटिंग यूनिट

Tue, 31 May 2016 09:49 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत स्काउट एंड गाइड जिला कुल्लू की वार्षिक सभा देवसदन कुल्लू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य मुख्यायुक्त एवं शिक्षा निदेशक (उच्च) दिनकर बुराथोकी ने की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (उच्च) सुशील पुंडीर, जिला मुख्यायुक्त एवं उप शिक्षा निदेशक जगदीश, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य नंद लाल शर्मा, हरिपुर कॉलेज के प्रचार्य शमशेर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सभा के दौरान स्वागत भाषण जिला कमिश्नर गाइड पूनम शर्मा ने किया। वहीं स्काउटिंग की विस्तृत जानकारी राज्य प्रशिक्षणयुक्त दुर्गा दास ने दी। राज्य मुख्यायुक्त दिनकर बुराथोकी ने इस दौरान स्काउटिंग के योगदान का उल्लेख किया और प्रत्येक विद्यालयों व कॉलेजों में इसकी इकाई अनिवार्य रूप से खोलने का आह्वान किया। जिला कुल्लू के स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापकों को विद्यालय में यूनिट चलाने व पंजीकृत करने की सलाह दी।

आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें उपायुक्त कुल्लू हंस राज चौहान को जिला अध्यक्ष, शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) जगदीश को जिला मुख्यायुक्त, शिक्षा उपनिदेशक (प्रा.शि.) कुलवंत पठानिया और कुल्लू कॉलेज के प्रधानाचार्य नंद लाल शर्मा को जिला आयुक्त बनाया गया। वहीं फतेह सिंह नेगी को जिला आयुक्त स्काउट और छेतन डोलमा को जिला आयुक्त गाइड चुना गया। रत्तन भारद्वाज को जिला सचिव, गौतम देव को कोषाध्यक्ष, नारायण शर्मा को संयुक्त सचिव और कमला को जिला आयुक्त बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें