फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को पंजाब तर्ज पर मिलें भत्ते

Thu, 08 Oct 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शिव मंदिर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि पेंशनरों को महंगाई के समय में भी साढ़े तीन सौ रुपये मेडिकल भत्ता मिलता है, जो आजकल के हिसाब से एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलना चाहिए।
विज्ञापन


 65, 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को 5, 10, 15 प्रतिशत देय भत्ते को बेसिक पेंशन में शामिल किया जाए। एसोसिएशन ने मांग की है कि पंजाब राज्य के पेंशनरों को जो लाभ मिलते हैं, हिमाचल के पेंशनरों को भी उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भत्ते उपलब्ध करवाए। खंड भुंतर में सिविल पेंशनरों के वर्ष 2009 से सीवरेज कनेक्शन स्वीकृत हैं, लेकिन आईपीएच विभाग ने इन कनेक्शनों को नहीं दिया है। इसलिए इन कनेक्शनों को जल्द जारी किया जाए। एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश परिवहन पेंशनर्स के महासचिव टीडी ठाकुर के उस बयान को खारिज किया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अक्तूबर को जेएसी की बैठक को स्थगित किया जाए। इस प्रकार की दोहरी नीति पेंशनरों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें