फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों के लिए बने स्थायी नीति

Sun, 30 Aug 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारी एसोसिएशन ने मांग की है कि कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर स्थायी नीति बनाने की जरूरत है। इसलिए, आउटसोर्स कर्मचारियों की कंपनी की बजाय विभाग के माध्यम से नियुक्ति की जाए, जिससे आने वाले समय में कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आउटसोर्स कर्मचारी एसोसिएशन की सरवरी में रविवार को हुई जिला स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कौले राम ने की। इस दौरान कहा गया कि कई विभागों में कर्मचारियों को ईपीएफ नंबर जारी नहीं किया गया है, जबकि कंपनी उनके वेतन से हर माह ईपीएफ काट रही है लेकिन, ईपीएफ नंबर न मिलने से कर्मचारियों में संशय की स्थिति बनी हुई है, जिसे जल्द दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था के चलते एसोसिएशन में भारी रोष है। एसोसिएशन का आरोप है कि जिस कंपनी के तहत उन्हें नियुक्त किया गया है, वह कर्मचारियों को दो-तीन महीने बाद ही वेतन जारी करती है।

वेतन देरी से आने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष कौले राम ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांगों को उठाया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें