मझवाल गांव में दोनों देवता के देवलुओं ने डाली नाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडी महाशिवरात्रि से देवता खुडीजल जंजैहली पहुंच गए हैं। यहां देवता गुझणु ने देवता खुडीजल का स्वागत किया। दोनों देवताओं के हुए इस महामिलन के साक्षी सैकड़ों लोग बने।
देवता के अपने मंदिर से नीचे आकर खुडीजल के स्वागत के लिए पहुंचे थे और रात्रि ठहराव भी देवता के मंदिर में हुआ। वीरवार को देवता मंडी जिले के रूमणी पहुंचा और रात्रि ठहराव माता बूढ़ी नागिन के मंदिर में हुआ है। 14 मार्च को देवता सेरीगढ़ और 15 मार्च को अपने देवालय देहुरी में विराजमान हो जाएंगे। बुधवार को देवता गृझणु के मेहमान होने पर वीरवार सुबह यहां दोनों देवताओं के देवलुओं ने नाटी डाली। इसमें गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कारदार शेर सिंह और सचिव पूर्ण शर्मा ने कहा कि मंडी महाशिवरात्रि से देवता खुडीजल देवालय के लिए लौट रहे हैं। बुधवार शाम को देवता का रथ मझवाल गांव पहुंचे और यहां देवता गृझणु ने स्वागत किया और दोनों शक्तियों को मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि वीरवार शाम को देवता जंजैहली के रूमणी गांव पहुंचे हैं। उन्होंने देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। संवाद