फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेडिकल बिलों का एक साल नहीं हुआ भुगतान

Thu, 13 Mar 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों के लिए बजट का प्रावधान करे सरकार : प्रीतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड की बैठक की अध्यक्षता बंजार खंड के प्रधान प्रीतम शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड के अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने कहा कि मेडिकल बिलों का भुगतान पिछले एक साल से लंबित पड़ा है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया जाए, जिससे पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत हुए हैं, उनकी बकाया राशि की अदाएगी नहीं हुई है। इसका भुगतान करने के लिए सरकार बजट का प्रावधान करे। साथ ही पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों को भी पूरा किया जाए। पेंशनर लगातार अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिले के हजारों पेंशनरों को इस बार सरकार से आस है कि बजट में सरकार उन्हें निराश नहीं करेगी। इस दौरान सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव तेजा गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें