कुल्लू। टीजीटी काडर कंफेडरेशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में हुई। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की कि प्रदेश में आधे से अधिक खाली मुख्याध्यापकों के पदों को जल्द भरा जाए। पिछले 2 वर्षों से मुख्याध्यापकों की कोई भी पदोन्नति सूची जारी न होने से इस काडर में रोष है।
26/04/2010 के बाद पदोन्नत स्कूली प्रवक्ताओं को भी मुख्याध्यापक बनने का मौका दिया जाए। स्कूल प्रधानाचार्य की सप्लीमेंट्री लिस्ट भी जारी की जाए। इस दौरान हेड मास्टर ऑफिसर कैडर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम, प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर जंबाल, टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल, विज्ञान अध्यापक संघ से नरिंद्र ठाकुर, पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ की कोर कमेटी के अध्यक्ष केवल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप डढवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर रविदास, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रीतम कौशल आदि मौजूद रहे।