फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में क्रेडिड-डिपॉजिट अनुपात में लाएं सुधार: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में क्रेडिड-डिपॉजिट अनुपात में लाएं सुधार: डीसी
विज्ञापन

जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक, जिम्मेदारी का निर्वहन जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिषद के सभागार में आरसेटी सलाहकार समिति की जिला स्तरीय बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात का कम होना चिंता की बात है। सभी बैंकों को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में बैंकों को अपनी तय जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है। सीडी अनुपात वर्तमान में लगभग 42 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय पैरामीटर से काफी कम है। कुछ बैंकों का यह अनुपात 25 फीसदी से भी कम है। बैंकों को इस दिशा में अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। राज्य प्रायोजित योजनाओं जैसे लघु व मध्यम उद्योग, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम के आवेदनों के निपटारे में तेजी लाई जानी चाहिए, जिससे लोगों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ प्राप्त हो सके। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल प्रमुख वीके मुंजाल ने कहा कि बैंकों ने कृषि क्षेत्र में 945.41 करोड़, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए 757 करोड़, आवास क्षेत्र में 336 करोड़, शिक्षा के लिए 22 करोड़ ऋण उपलब्ध करवाए हैं। नाबार्ड के डीडीएम ऋषभ ठाकुर ने कहा कि नाबार्ड ने क्षेत्र विशेष की योजनाएं तैयार की हैं। इनमें मछली उत्पादन में रेनबो ट्राउट तथा दुग्धोत्पादन में डेरी विकास को बैंक शाखाओं को आवंटित किया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि इन योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बैंक लाभार्थियों को सुगम ऋण प्रक्रिया उपलब्ध करवाए। रिजर्व बैंक के अधिकारी स्वर ग्रोवर ने कहा कि कोरोना के चलते जो लोग ऋण नहीं चुका पाए हैं, उनकी समय पर दोबारा संरचना की जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला अग्रणी प्रबंधक पामा छेरिंग ने कहा कि दलाश में शाखा खोलने का सर्वेक्षण किया जाए। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें