बंजार (कुल्लू)। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट व तीर्थन कंजर्वेशन एंड टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के बीच घाटी में पर्यटन गतिविधियां फिर से सुचारु करने को लेकर बैठक की गई। बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून तक बंजार घाटी में कोई भी पर्यटन से जुड़ी साहसिक गतिविधियां नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 21 जून को फिर बैठक होनी है। इसके बाद घाटी में पर्यटन गतिविधियां शुरू करने को लेकर निर्णय किया जाएगा। दोनों संगठनों के जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट अध्यक्ष ललित कुमार, तीर्थन कंजर्वेशन एंड टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन वरुण भारती ने कहा कि कोरोना महामारी पर्यटन कारोबार के लिए एक बहुत ही बड़ी रुकावट बन कर उभरी है। इस रुकावट के चलते लगभग तीन महीनों से पर्यटन कारोबार ठप पड़ा है।