फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली मॉल रोड पर दिखेगी कई राज्यों की संस्कृति

Fri, 18 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शरदोत्सव-2016 में एक ओर जहां मनुरंगशाला में कार्यक्रमों की धूम रहेगी वहीं, दूसरी ओर माल रोड पर बनाए जाने वाले मंच पर विभिन्न राज्यों के लोकनर्तक दल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। माल रोड मनाली पर इस बार भव्य मंच बनाया जाएगा। कार्निवाल के पहले दिन दो जनवरी को में वॉयस आफ विंटर कार्निवाल के कलाकार अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। पहले राउंड में प्रतिभागियों की संख्या सीमित नहीं रहेगी, जो भी प्रतिभागी आवेदन करेंगे कार्निवाल कमेटी उन्हें पहले दिन प्रतिभा दिखाने का मौका देगी।
विज्ञापन


तीन जनवरी को पंजाब मार्शल आर्ट ‘गतका’ तथा नॉर्थ जोन के कलाकार धमाल मचाएंगे। चार जनवरी को गतका के अलावा फोक डांस, फिल्म डांस, टेलेंट शो तथा पर्यटकों को लुभाने के लिए भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पांच जनवरी को वॉयस आफ विंटर कार्निवाल का सेमीफाइनल राउंड होगा। छह जनवरी को फाइनल राउंड में पहुंचने वाली सुंदरियां माल रोड पर रैंप वॉक तथा आयोजकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगी।

 इसके अलावा तंबोला, स्थानीय वाद्य यंत्र और डिजनी कार्टून लोगों का मनोरंजन के करेंगे। कार्निवाल कमेटी की उपाध्यक्ष एवं एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में आयोजन को लेकर तैयारियों पर रणनीति बनाई जाएगी और उप समितियों का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें