नगर पंचायत बंजार की ओर से आयोजित नगर सभा में नगरवासियों ने नगर पंचायत के विकास को लेकर कई सुझाव दिए। नगर सभा की अध्यक्षता कुंज लाल राणा ने की। वहीं नगर सभा की कार्यवाही का संचालन नायब तहसीलदार आरएल ठाकुर ने किया। नगर पंचायत के एजेंडों में वर्ष 1989 को जारी अधिसूचना में दर्शाए गए खसरा नंबरों को नगर पंचायत बंजार के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने, जिला स्तरीय बंजार मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलवाने, गृह कर की बकाया वसूली के गृह कर दाताओं से तीन किस्तों में गृह कर वसूलने, नगर पंचायत बंजार के अंतर्गत गृह कर से वंचित लगभग 300 घरों पर गृह कर लगवाने, वर्षों से नगर पंचायत बंजार की दुकानों का नियमित रूप से किराया न देने वालों से किराया बसूलने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा नगर पंचायत को संपूर्ण स्वच्छ बनाने, नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क के किनारे दिनभर निजी वाहन खड़े रखने वालों से सख्ती से निपटने, नगर सभा में बिजली, पानी, एनएच 305 की नालियों का उचित रखरखाव या नाला में कूड़ा कचरा व मिट्टी फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता केसी ठाकुर के बताया कि नप बंजार में बेहतर पेयजल सुविधा के लिए 2 करोड़ 7 लाख की लागत से पेयजल योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मल निकासी के लिए 5 करोड़ 17 लाख की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस दौरान डॉ. बरयाम नेगी, डॉ. जोगिंद्र ठाकुर, मंगत राम, चरण सिंह, ध्यान सिंह ठाकुर, सीता शर्मा, मोहिंद्र शर्मा, प्रेम सिंह राही, भीम सिंह नेगी, दशमी राम, तरसेम गुप्ता, अनमोल कुमार, उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, विवेक शर्मा, दिलू देवी, उर्मिला देवी, लीला देवी, मनोनीत पार्षद मनमोहन शर्मा, सुधीर भारद्वाज, इंद्रदेव, देवराज शर्मा, जीवन लाल, ओम प्रकाश, रणजीत ठाकुर, मोहन ठाकुर, उत्तम महंत, संगत राम, भगत राम, इंदु शर्मा, छाया ठाकुर, चंद्रा राणा, मीर सिंह, लाइक राम, हेमराज सर्वटा, यज्ञ चंद और सरला आदि मौजूद रहे।