हरिपुर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर अब्बल रहे खिलाड़ियो को पुस्कृत करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में समापन हुआ। समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा उप निदेशक जगदीश रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी सुनिश्चित करें। खेलों न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर चयनित हुई खिलाड़ियों को बधाई भी दी तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी बांटे।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में पहला स्थान पर सीसे स्कूल काईस तथा मनाली जोन दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में मनाली जोन का सीसे स्कूल गोशाल प्रथम, बंजार जोन का सीसे स्कूल गुशैणी द्वितीय रहा। खोखो में कुल्लू जोन का सीसे स्कूल खलोगी पहले तथा बंजार स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। बैडमिंटन में ब्रैहिण स्कूल पहले तथा कुल्लू जोन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा में सीसे स्कूल भुंतर प्रथम तथा सीसे स्कूल भुंतर द्वितीय, मार्चपास्ट में निरमंड स्कूल पहले स्थान पर रहा। बेस्ट आर्गेनाइजर का खिताब सीसे स्कूल हरिपुर को दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य निरातंक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।