फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोसदन में मवेशियों के लिए चिकित्सा सुविधा का आगाज

Sun, 18 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
12 लाख रुपये की लागत से तैयार किया है भवन
विज्ञापन

नप अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महादेव भूमि गो सेवा सदन लंकाबेकर में बेसहारा मवेशियों के लिए चिकित्सा सुविधा केंद्र का आगाज हो गया है। नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने रविवार को केंद्र का शुभारंभ किया।
इस दौरान नप के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब गोसदन में मौजूद मवेशियों के साथ घायल अवस्था में लाए जाने वाले मवेशियों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गोसदन में यह सेवा प्रदान करने के लिए महादेव भूमि गो सेवा सदन संस्था ने 12 लाख रुपये की लागत से भवन तैयार किया है। आने वाले समय में मवेशियों को और ज्यादा सुविधा देने के लिए यहां मल्टीपर्पज भवन बनाने की जरूरत है। नदी किनारे सुरक्षा दीवार लगाकर इस गोसदन को और सुरक्षित किया जाएगा। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी गोसदन में घुस जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि गोसदन में आने वाले मवेशियों के लिए खुलकर दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो सेवा संस्था के अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज ने बताया कि यहां ऐसे मवेशियों को उपचार करने के लिए हाइड्रा मशीन भी लगाई गई है जिसमें अपनी टांगों पर खड़े न हो पाने वाले मवेशियों को हाइड्रा के माध्यम से खड़ा रखा जाएगा। उनकी टांगों का उपचार किया जाएगा। सदन में हालांकि 120 मवेशियों के रखे जाने का प्रावधान है लेकिन अधिक मवेशी आने के कारण वर्तमान में 130 से अधिक मवेशी यहां मौजूद हैं। इस दौरान पशुपालन विभाग के डॉ. अरुण शर्मा ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें