फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विवादों के समाधान के लिए शुरू हुआ मध्यस्थता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत की खबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लंबे समय से चले आ रहे विवादों के समाधान और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय ठाकुर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए प्रेरित करना और आपसी सहमति से मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ऐसे मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इनमें वैवाहिक और पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद और ऋण वसूली से जुड़े मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभाजन और बेदखली के मुकदमों, भूमि अधिग्रहण तथा अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों को भी मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सभी लंबित मामलों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। अजय ठाकुर ने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्ष प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान कर सकते हैं। मध्यस्थता की प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें