फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कूड़ा संग्रहक के दुर्व्यवहार से बुजुर्ग की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक एक्स संस्था ने नगर परिषद की अध्यक्ष को लिखा शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कर्मचारी पर एक बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। बुजुर्ग की बाद में मौत हो गई है। नागरिक एक्स संस्था के प्रतिनिधि महिमन शर्मा ने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर चार के निवासी धर्मपाल शर्मा की मौत कूड़ा संग्रहण करने वाले व्यक्ति की ओर से दुर्व्यवहार करने के बाद हुई है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष को एक शिकायत पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि 22 अगस्त को आउटसोर्स कर्मचारी निवासी ढालपुर और धर्म पाल शर्मा के बीच कूड़ा उठाने को लेकर कहासुनी और दुर्व्यवहार हुआ। धर्मपाल शर्मा के परिजनों का आरोप है कि घटना से पहुंचे मानसिक आघात के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। महिमन शर्मा का कहना है कि संबंधित कर्मचारी के अशोभनीय व्यवहार और अभद्र भाषा की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। उधर नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें