फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एमबीबीएस टॉपर का कुल्लू पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एमबीबीएस के चतुर्थ वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल्लू की बेटी ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। एमबीबीएस कर रही मीनाक्षी बधवा ने लगातार चौथी बार सूबे में प्रथम स्थान हासिल किया। एमबीबीएस प्रथम से लेकर चतुर्थ वर्ष तक मीनाक्षी सूबे में पहले पायदान पर रही हैं। मीनाक्षी का कुल्लू पहुंचने पर परिजनों और संगे संबंधियों ने शनिवार को भव्य स्वागत किया है।
विज्ञापन

मीनाक्षी बधवा ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 900 में 679, द्वितीय वर्ष में 1800 में 1350, तृतीय वर्ष में 2700 में 2029 अंक प्राप्त किए हैं। अब एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष में भी उन्होंने अपना रिकॉर्ड कायम रखते हुए 4100 में 3002 अंक हासिल कर सूबे में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वह मेडिसिन और गायनी विशेषज्ञ में से एक विशेषज्ञ चिकित्सक बनाना चाहती हैं। इंटर्नशिप के बाद ही तय हो पाएगा कि वह मेडिसिन विशेषज्ञ बनेंगी या गायनी। पिता गोपाल बधवा व माता ममता बधवा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें