फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जरड़ में माजदा और कार में टक्कर, युवक की मौत

Mon, 06 Oct 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के जरड़ में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।-संवाद
विज्ञापन
दो घायलों का कुल्लू अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन


मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के तहत जरड़ में मालवाहक वाहन (माजदा) और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। दो अन्य घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस को दिए बयान में नवल किशोर निवासी पिपलागे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू ने कहा कि छह अक्तूबर को सुबह करीब 10:30 बजे कार और माजदा की आपस में टक्कर हो गई। कार में दो लोग बैठे थे जबकि माजदा में एक ही चालक था। हादसे से कार चालक दिव्यम शर्मा 21, पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी गांव गौशाल, डाकघर चनौण, तहसील बंजार, जिला कुल्लू और उसके छोटे भाई वंशकार शर्मा 17 वर्ष को चोटें आईं। माजदा चालक अजय कुमार 24, निवासी गांव व डाकघर तुलाह, तहसील लड़भड़ोल, जिला मंडी को भी चोटें आईं। उपचार के दौरान वंशकार शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच की। उधर, इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







देवधाम के पास जिप्सी और मोटरसाइकिल में टक्कर

कुल्लू-मनाली सड़क में देवधाम के पास पांच अक्तूबर को एक जिप्सी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मनाली के दो युवकों को चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें