फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चम्मच दौड़ में मयंक और चांदनी ने मारी बाजी

Thu, 07 Nov 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के छह शिक्षा खंडों में क्लस्टर स्तर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। शिक्षा खंड कुल्लू-एक के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोघरी में बाल मेले में कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की चम्मच दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जकडेल के मयंक प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्रामंग-एक के कुंदन द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जकडेल की चांदनी प्रथम रहीं। छात्र वर्ग की कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक केंद्रीय विद्यालय ग्रामंग-एक के राज प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोघरी-एक के ईशान द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक केंद्रीय विद्यालय ग्रामंग-एक की चित्राक्षी प्रथम और इसी विद्यालय की चेतन्या द्वितीय रहीं। समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोघरी से जाह्नवी एवं समूह ने प्रथम स्थान पाया।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुघीलग में भी बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें आठ प्राथमिक और चार माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि यह बाल मेला सरकार की स्कूल गोद लेने की योजना के तहत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डुगीलग विद्यालय ने डुगीलग गांव को गोद लिया है। इस दौरान ग्राम पंचायत डुगीलग की प्रधान रजनी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें