फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हारगी उत्सव में 45 वर्षों के बाद पहुंचीं माता श्यामा काली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। तलाड़ा पंचायत के कंढा धारा गांव में इन दिनों उत्सव जैसा माहौल है। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों की नाटी, अनोखी देव संस्कृति और मेहमाननवाजी की झलक एक साथ देखने को मिल रही है। गांव में हारगी उत्सव का आयोजन हो रहा है। हारगी उत्सव में दलासणी पंचायत की अधिष्ठात्री देवी माता श्यामा काली लगभग 45 वर्षों के बाद स्थानीय लोगों के निमंत्रण पर पधारी हैं।
विज्ञापन

तलाड़ा पंचायत के लोगों ने पांच दिनों के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। कारदार मेहर सिंह सुमन ने बताया कि करीब पांच दशकों के बाद भाई-बहन का मिलन एवं हारगी उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। माता श्यामा काली के साथ आए देवलुओं को तरह-तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
देवता के धामी महेंद्र सिंह ने बताया कि हारगी उत्सव को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय पंचायत के उप प्रधान सुभाष ठाकुर ने बताया कि कंढा गांव में दोनों देवताओं की पूजा एक साथ हो रही है। देवता गर्गाचार्य के पुजारी ओम प्रकाश शास्त्री कहते हैं कि इस अनूठी परंपरा में आम श्रद्धालु भाव विभोर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें