फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता नैना और भद्रकाली ने किया स्नान, जिया संगम में गूंजे जयकारे

Sat, 18 Jul 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
श्रावण संक्रांति के पावन अवसर पर शुक्रवार को माता नैना और माता भद्रकाली के निशान के साथ जिया सं
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। श्रावण संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को माता नैना और माता भद्रकाली ने जिया संगम में स्नान पर परंपरा निभाई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

माता के आने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल गूंज उठा। माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि 26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में माता की भव्य जाग (होम) का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान विशाल भगवती भंडारा, माता का जागरण और विभिन्न पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान होगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण माता के गुर और चेलिए परंपरा के अनुसार दहकते अंगारों पर नृत्य करेंगे। इस अनूठी धार्मिक परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें