फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित मंदिर में विराजी माता कमला भगवती

विज्ञापन
सैंज घाटी की अधिष्ठात्री देवी कमला भगवती का नवनिर्मित मंदिर। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी की अधिष्ठात्री माता कमला भगवती नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो गई हैं। मंदिर की प्रतिष्ठा में हजारों भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन

देव समाज से जुड़े लोगों ने माता भगवती की सुंदर झांकी निकाली। ढोल-नगाड़ों और शहनाई की मंगल देव ध्वनि और मंत्रोच्चारण के बीच माता कमला भगवती रथ पर आरूढ़ होकर नवनिर्मित देवालय में विराजमान हुईं। इस दौरान माता के जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा।
देवी कमला भगवती कमेटी देवगढ़ गोही के अध्यक्ष ताराचंद धामी ने बताया कि देव समाज से जुड़े लोगों और ग्रामीणों के सहयोग से सात महीने में मंदिर का निर्माण पूरा किया गया है। माता के मंदिर के गर्भ गृह को छोड़कर अंदर और बाहरी हिस्सों में काष्ठकुणी शैली में देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं। ताराचंद धामी ने बताया कि प्रतिष्ठा कार्यक्रम में एक दर्जनों देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था। इन्हें कमेटी की ओर से मान-सम्मान दिया गया। प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को भंडारे का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सुरेंद्र शौरी, कुल्लू जिला भाजपा के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आदित्य विक्रम सिंह, कांगड़ा बैंक के निदेशक हितेश्वर सिंह समेत गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें